गिरिडीह: हुडको के निदेशक डॉ रविन्द्र राय ने नौलखा बाँध का किया निरीक्षण

धनवार (गिरिडीह): धनवार नौलखा बाँध का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्यो में लारवाही व कोताही बरते जाने की शिकायत को लेकर बुधवार को हुडको के निदेशक सह कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र राय ने नौलखा बाँध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नॉलखा बाँध की स्थिति देखकर वे दु:खी व नाराज दिखे। बाँध का कलवर्ट काट दिए जाने से बाँध पोखर बन गया है। जहां कलवर्ट काटा गया है वहां से डेम के नीचे काफी दूर तक तेज धारा से बिस फिट गढ़ा, भयावह व जानलेवा नाला बन गया है।
डेम के इस हालत को देख डॉ राय ने पर्यटन विभाग के अभियंताओं से दूरभाष पर बात की और इसे आपातकालीन स्थिति बताते हुए 24 घण्टे के अंदर पहल करने को कहा। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि धनवार के लोग शुरू से ही हर मामले में जागरूक रहे हैं। यहां पानी की समस्या भी शुरू से रही है, नगर का पानी खारा होने के कारण पीने और नहाने धोने के लायक भी नहीं था। आजादी के बाद 1952- 53 में तात्कालिक विधायक पुनीत राय ने जल समस्या को देखते हुए इस बाँध की बुनियाद रखी थी।
लेकिन इसका निर्माण अलग झारखंड राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री काल में स्वीकृत हुआ और 2004- 05 में जब मैं यहां का विधायक और सरकार में मंत्री था तो लगभग पांच करोड़ के प्राकलन से पूर्ण हुआ। इसके निर्माण से धनवार और आस- पास के दर्जनाधिक गांव के जल स्तर व पानी के खारापन में सुधार हुआ, हजारों एकड़ बंजर जमीन में खेती की सिंचाई में सुविधा होने लगी। इस स्थान की सुंदरता बढ़ी जिसके बाद धनवार नगर पंचायत के सैकड़ों लोग यहां स्नान ध्यान करने व शाम को टहलने आने लगे।
स्थान की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू हुआ। लेकिन इसी दौरान डेम का छलका कुछ डेमेज हो गया।सिंचाई विभाग ने उसकी मरम्मती का काम भी पर्यटन विभाग को ही सौप दिया। लिहाजा नगर विकास एवं आवास विभाग नागकर पंचायत धनवार में अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत नोलखा बाँध जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास जुलाई 2023 को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपुर्णा देवी व स्थानीय विधायक सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसका कार्यकाल 2023- 2024 व प्राक्कलित राशि लगभग पांच करोड़ थी।
जिसका संवेदक अतुल कंस्ट्रेशन है। काम तो शुरू हुआ लेकिन बाँध का जलस्तर कम करने को लेकर संवेदक ने छिलका काटकर बहा दिया। ओर पानी की तेज बहाव के कारण धीरे- धीरे बीस फिट गड्ढा हो गया। जिससे किसानों के फसल को भारी क्षति हुई। ठेकाटांड से बांधी तक के सभी गांव के लोगों का धनवार आने का छोटा रास्ता भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। वहीं डेम टूटने के कारण जल स्तर नीचे चले जाने से धनवार बाजार सहित आस पास के कई गांव का कुवां व चापाकल सुख चुका है।
पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। कहा कि दुर्भाग्य कि बाँध बहा देने के बाद इसको सुदृढ़ करने का काम महीनों से रुका हुआ है। कहा कि कभी भी तेज बारिश हो सकती है और पोखर बन चुका यह डेम मैदान बन सकता है। विभाग और संवेदक को स्थानीय सांसद व विधायक को बदनाम करने की राजनीति न करने की नसीहत देते हुए उन्होंने आपातकालीन स्थिति समय 24 घंटे के अंदर डेम को सुरक्षित करने को कहा है। कहा कि अगर समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नही जब फिर से एक बार किसानों का डेम टूटने से फसल का नुकसान होने से रोका जा सके।
बताया कि इस संबंध में गिरिडीह डीसी, डीडीसी और झारखंड सरकार को त्राहिमाम संदेश देंगे और तीन दिनों के अंदर काम शुरू नहीं हुआ तो पदाधिकारियों का सामाजिक बहिष्कार सहित चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर सुबोध कुमार सिंह, पवन साव, अनिल राय, कृष्णा चौधरी, मुरारी सिंह, सुनील साव, दयानंद साव, राकेश कुमार, महेश राय, बिनोद शर्मा, विजय राय, सहदेव राय, कृष्णदेव रजक, राजेश पांडेय, शम्भू साव, मंसूर आलम, भूषण पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


