Bokaro News: हम आपको सुनते हैं लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में आम लोगों की शिकायतें सुनते बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा।

बोकारो: मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याओं को क्रमवार सुना। कार्यक्रम के दौरान कुल 35 मामलों पर सुनवाई की गई। लोक संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। इनमें अंचल, भूमि अतिक्रमण, राजस्व, सीएसआर, ग्रामीण विकास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे।

उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमसम्मत, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर जांच या अन्य प्रक्रिया आवश्यक है, उनमें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को भी इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि हम आपको सुनते हैं लोक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ शक्ति कुमार संबंधित विभागों के पदाधिकारी कर्मी आदि उपस्थित रहे तथा विभिन्न मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More