कोडरमा: युवाओं में बढ़ता नशा का सेवन एक गंभीर समस्या

देश की युवा पीढ़ी ही यदि गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उसका भविष्य अंधकार में चला जाता है। इसलिए लोगों को जागरुक होकर इसे रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशा पान करने वाले परिवार की स्थिति अच्छी नहीं होती।  

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वाधान में आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य रूप से उपस्थित एलएडीसीएस के अधिवक्ता, डिप्टी चीफ एलएडीसी किरण कुमारी एवं अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने बच्चे एवं बच्चियों को नशा का सेवन नहीं करने को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि आज लोगों खासकर  युवाओं में दारू, तंबाकू, बीडी, सिगरेट, गुटका, खैनी की लत एक गंभीर समस्या बन गई है। 

विभिन्न प्रकार के नशे के बढ़ते उपयोग की वजह से युवा पीढ़ी खतरे में है। नशा का सेवन कर लोग कैंसर, टीवी, दमा,  हृदय की बीमारी, लीवर की बीमारी जैसे खतरनाक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। हमारे देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका है। मगर देश की युवा पीढ़ी ही यदि गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उसका भविष्य अंधकार में चला जाता है। इसलिए लोगों को जागरुक होकर इसे रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशा पान करने वाले परिवार की स्थिति अच्छी नहीं होती।  

आए दिन परिवारों में दंपति के बीच झगड़ा होते रहता है। जिसके कारण परिवार बिखर जाता है। परिवार को बचाने के लिए नशा से छुटकारा जरूरी है। वहीं नशापान से सामाजिक, आर्थिक, मानसिक व शारीरिक हानि होती है। अधिकांश अपराध नशा पान के बाद ही किया जाता है। परिवार, समाज व देश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए और इससे होने वाली हानियों को बताकर लोगों को, खासकर युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। 

मौके पर शिक्षा का अधिकार, पोक्सो एक्ट,  बाल विवाह, बाल मजदूरी, गुड टच- बैड टच, डायन बिसाही, विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार तिवारी ने विषय प्रवेश करते हुए विभिन्न कानूनों पर प्रकाश डाला। 

खासकर उन्होंने बच्चों की शिक्षा व जागरुकता पर बल देते हुए कहा कि जब आप शिक्षित होंगे व जागरूक होंगे, तभी आप अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। वही धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका अनुपमा पांडे ने किया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More