कोडरमा: करंट लगने से दो बच्ची झुलसी, स्थिति गंभीर रिम्स रेफर

घर के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज तार हवा चलने के बाद छत के करीब आ गया था।  हाई वोल्टेज करंट के झटके से दोनों बच्ची गंभीर रूप से झुलसकर छत से नीचे गिरकर घायल हो गई।

कोडरमा: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में बुधवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान परिमल सिंह की 9 वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी और बिहार के हरदिया निवासी मनीष सिंह की 9 वर्षीया पुत्री रूही कुमारी के रूप में हुई है। घायलों के परिजनों ने बताया कि घर में रिश्तेदार की शादी थी। 

बुधवार की सुबह बच्चियां घर के तीसरे तल्ले पर खेल रही थी। घर के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज तार हवा चलने के बाद छत के करीब आ गया था।  हाई वोल्टेज करंट के झटके से दोनों बच्ची गंभीर रूप से झुलसकर छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। इसके बाद घर वाले दोनों को सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More