झारखण्ड: ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच में मरीज को पाया मृत, मरीज ने परिजनों से उठकर पानी पीने की जताई इक्षा !

वहीं मरीज के परिजनों ने मरीज की सांस चलने और मरीज के द्वारा पानी पीने की बात कही और डॉक्टर से पुनः जांच करने की मांग की। इस दौरान डॉक्टर चैंबर में डॉक्टर के नहीं रहने पर गुस्साए परिजनों ने अल्युमिनियम शीट से बने चेंबर में तोड़फोड़ किया।

कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत करियाबर निवासी रणजीत राम (30 वर्ष, पिता प्रकाश राम) ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम लगभग 7 बजे रंजीत राम को फांसी के फंदे से उतारकर परिजन लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने जांच में उसे मृत पाया। इसके बाद डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मरीज के परिजनों ने मरीज की सांस चलने और मरीज के द्वारा पानी पीने की बात कही और डॉक्टर से पुनः जांच करने की मांग की। इस दौरान डॉक्टर चैंबर में डॉक्टर के नहीं रहने पर गुस्साए परिजनों ने अल्युमिनियम शीट से बने चेंबर में तोड़फोड़ किया। तोड़फोड़ के बाद पहुंचे डॉक्टर ने बताया कि मरीज को मृत घोषित करने के बाद वह शौचालय चले गए थे। वापस आने पर उन्होंने देखा कि मरीज के परिजनों के द्वारा केबिन को क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कोडरमा पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More