बोकारो: एक अज्ञात शव बरामद एवं एक घायल की मौत, जांच में जुटी पुलिस
-1024x614.jpg)
बोकारो: जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार की रात को एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला जिसकी पहचान नहीं हो सकी, गोमिया थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे तत्काल गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
पुलिस उसकी पहचान के लिए जांच पड़ताल कर रही है वहीं दूसरा शव सोमवार की सुबह ससबेड़ा पंचायत के चिरुबदार स्थित कोनार नदी में झाड़ी में फंसा हुआ मिला जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने आईएल थाना को दी। आईईएल थाना को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट सदर अस्पताल भेज दिया। पानी में रहने के कारण बॉडी फूल गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस शव की पहचान में लगी हुई है।


