कोडरमा: 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलेगा सम्पूर्णता अभियान

अभियान के तहत 4 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक आकांक्षी जिला कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर एवं आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर को शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करनी है।

कोडरमा: आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत संपूर्णता अभियान उत्सव शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड सभागार मरकच्चो में किया गया। संपूर्णता अभियान उत्सव शुभारम्भ कार्यक्रम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा स्वागत गीत गाया। 

मुख्य अतिथि उपायुक्त मेघा भारद्वाज, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संपूर्णता अभियान उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर का विमोचन भी किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि कोडरमा जिले में मरकच्चो और जयनगर आकांक्षी प्रखंड है। सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन आपस में समन्वय स्थापित कर प्रखंड के सभी पंचायतों में इस अभियान के तहत लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करें। 

इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए कार्य करें। अभियान के तहत 4 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक आकांक्षी जिला कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर एवं आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के निर्धारित 06 इंडिकेटर को शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य, पदाधिकारियों, कर्मियों को शपथ भी दिलाया एवं हस्ताक्षर व शेल्फी अभियान चलाया गया। 

मौके पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ बिपिन कुमार, बीपीओ राकेश रंजन, सीडीपीओ नायाब जेबा, बीपीओ बबीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, विभा कुमारी, पंचायत सचिव सियाराम सिंह, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, नीता कुमारी, चिंता देवी, बैजन्ती देवी, रानी सिंह, सुनील यादव, सुरेन्द्र यादव, केदार यादव, बेदू साव, पूनम कुमारी, उषा देवी, शोभा देवी, सुभाष चंद्र यादव, जनार्दन यादव, सुरेंद्र यादव उर्फ संजू, लेखराज, पसस धानेश्वर यादव, गोविंद यादव, दीपक रज्जक, उपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More