बाल तस्करी को रोकने के लिए कई तरह की गतिविधियां करने कि जरूरत: प्रियंक कानूनगो

जिले में बाल तस्करी का रोकथाम हेतु कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों एवं उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने हेतु कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। 

कोडरमा: जिला प्रशासन कोडरमा एवं बाल कल्याण संघ के सौजन्य से समाहरणालय सभागार में संवर्द्धन 3.0 शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंक कानूनगो माननीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली शामिल हुए और उनकी अध्यक्षता में समारोह का संपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुआ। प्रियंक कानूनगो अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उपायुक्त गिरीडीह नमन प्रियेश लकड़ा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। 

जिले में बाल तस्करी का रोकथाम हेतु कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों एवं उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने हेतु कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। श्री कानूनगो ने कहा कि बाल तस्करी को रोकने के लिए कई तरह की गतिविधियां करने कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल तस्करी होने का मुख्य कारण गरीबी और आर्थिक कमजोरी है, जो बच्चों को अपने मां-बाप से दूर करती है। हमें बच्चों के संरक्षण के लिए गंभीर रूप से कार्य करना चाहिए। 

उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज ने कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने पर बच्चे बाहर कार्य करने जाते हैं और वे बाल तस्करी के शिकार हो जाते हैं। उन्हें इन चीजों से बाहर निकलने की जरूरत है। 

उपायुक्त गिरीडीह नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि बाल तस्करी को रोकने के लिए जिला प्रशासन गिरीडीह तत्परता से कार्य कर रही हैं और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को इसके रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। मानव तस्करी से संबंधित मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि बाल तस्करी के रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन कोडरमा की टीम तत्परता के साथ कार्य करेगी। मंच का संचालन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने किया और उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। 

मौके पर उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजुर, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संजय कुमार मिश्रा संस्थापक बाल कल्याण संघ, शिवानी प्रिया, वी.पी.पांडेय, मदन साहू, रंजन सिन्हा, सृष्टि कुमारी, संतोष कुमार, शारदा सुब्रमण्यम का सहयोग रहा।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More