बोकारो: उचित भाड़ा न मिलने से हाईवा एसोसिएशन ने छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को किया स्थगित

यहां डीवीसी के ऐश पौंड से लगभग 7 लाख 50 हजार टन छाई ले जाने का कार्य जमशेदपुर चेन्नई व कोलकाता की कंपनी ने लिया है।
बोकारो: बेरमो के डीवीसी बोकारो थर्मल की ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को हाईवा डंफर एसोसिएशन ने ठप कर दिया है। जिस कारण ऐश पौंड से होने वाली डीवीसी की छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह से बंद हो गई। यहां डीवीसी के ऐश पौंड से लगभग 7 लाख 50 हजार टन छाई ले जाने का कार्य जमशेदपुर चेन्नई व कोलकाता की कंपनी ने लिया है।
छाई ट्रांसपोर्ट कार्य में लगे हाईवा डंफर मालिकों का कहना है कि उन्हें छाई धुलाई का उचित भाड़ा कंपनी की ओर से नहीं दिया जा रहा जिस कारण डंफर मालिकों को बचत नहीं हो रही है कहे कि जबतक हमलेगों को उचित भाड़ा नहीं दिया जाएगा तबतक हमलोग ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद रखेंगे।


