बोकारो: तेनुघाट डैम में डूबे 17 वर्षीय आजम अंसारी का शव 30 घंटे के बाद बरामद

बोकारो: बेरमो अनुमंडल मुख्यालय के समीप तेनु डैम के प्रोटेक्शन दिवार से स्टीलिंग बैसेन हब्ब में कूद कर नहाने के क्रम में मोहम्मद आजम अंसारी उम्र 17 वर्ष पिता इमाम बक्स आसनापानी बेलदार टोला निवासी का डूबने से मौत हो गई। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि चार- पांच लड़के नहा रहे थे।
नहाने के क्रम में मोहम्मद आजम अंसारी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। तेनुघाट ओपी पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और खेतको के गोताखोर को संपर्क कर शव को ढूंढने में लगाया। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार आखिरकार 30 घंटे के बाद स्थानीय गोताखोरों की टीम ने अथक प्रयास से शव को ढूंढ कर नदी से निकालने में कामयाब हुए।


