बड़ी खबर: बोकारो के सुंदरम स्टील में आयकर की टीम कर रही है जांच

बोकारो: औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार परिसर में स्थित सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग की टीम ने अपना सर्वे शुरू कर दी है। आयकर विभाग को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, ऐसी जानकारी मिल रही है। यह कारखाना बियाडा के फेज तीन में स्थित है। सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के साथ में या कंपनी पावर प्लांट भी लगा रही है। जानकारी मिली है कि कर वंचना को लेकर आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची है और लगातार दस्तावेजों को खंगाल रही है।
अलग- अलग पालियों में काम करने वाले लोग जब सेकेंड शिफ्ट में ड्यूटी के लिए गए तो उन्हें गेट बंद मिला और कारखाना के अंदर से यह बता दिया गया कि अभी किसी को एलाऊ नहीं किया जाएगा। ड्यूटी के लिए गए लोगों को जब रोक दिया गया, तभी अंदर कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की जानकारी मिली और यह रहस्य खुला की बाहर से आई टीम किसी खास मकसद से जांच कर रही है। इसी दौरान यह जानकारी मिली कि आयकर विभाग की टीम रांची से आई है और कर वंचना से संबंधित किसी मामले की जांच में लगी हुई है।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जांच करने आई टीम को क्या- क्या हासिल हुआ है। अटकलों के आधार पर ही जानकारी मिल रही है कि जांच करने आई टीम को बड़ी सफलता मिली है। इस प्लांट के जनरल मैनेजर का फोन भी स्विच ऑफ है या आउट ऑफ रेंज बता रहा है।
वैसे माना जा रहा है कि सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई है और इसमें विभाग को बड़ी सफलता मिलने वाली है। कई दस्तावेजों के टीम के हाथ लगने की जानकारी मिल रही है। मामला में क्या कुछ है वह अभी पता नहीं चल पाया है। यहां आई टीम कई घंटे से अपने काम में लगी हुई है।


