Koderma news: दादाजी फैक्ट्री के संचालक ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण

कार्यक्रम की शुरुआत दादीजी फैक्ट्री के संचालक व कर्मी ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के संचालन समाजसेवी विनोद विश्वकर्मा ने की। मुख्य अतिथि डीएसपी रतिभान सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे कहा कि दानी से बड़ा अनुग्रहित करने वाला होता है।

कोडरमा: चंदवारा प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आरागारो  स्कूल परिसर में सीएसआर कार्यक्रम के तहत दादीजी स्टील ट्रेडिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक के सौजन्य से आरागारो पंचायत के ग्रामीणों के बीच 400 कंबल वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी रतिभान सिंह,थाना प्रभारी अरविंद कुमार,उक्त फैक्ट्री के संचालक पप्पू सोनी, उदय सोनी,स्थानीय मुखिया सुमा देवी,जिप सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,पूर्व प्रमुख महेन्द्र यादव,लीलावती देवी,उपमुखिया विष्णु यादव,वार्ड सदस्य छोटू यादव,सुमित्रा देवी,समाजसेवी अनिल यादव,रामप्रसाद यादव मौजूद थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत दादीजी फैक्ट्री के संचालक व कर्मी ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के संचालन समाजसेवी विनोद विश्वकर्मा ने की। मुख्य अतिथि डीएसपी रतिभान सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे कहा कि दानी से बड़ा अनुग्रहित करने वाला होता है। आगे उन्होंने फैक्ट्री के संचालक की सराहना करते हुवे कहा कि जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण करना एक सराहनीय कार्य है।इससे पूर्व में भी उक्त फैक्ट्री के संचालक के द्वारा ग्रामीणों के बीच फलदार व छायादार पौधे का वितरण किया गया था

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More