Godda News: सीओ को बालू माफियाओं ने 3 घंटे तक बनाया बंधक, 6 लोग नामजद 

मंगलवार की दोपहर 12 बजे सुंदरपहाड़ी सीओ प्रकाश बेसरा अवैध बालू कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर रहे थे. धमनी नदी में चार बालू ट्रैक्टरों को पकड़ा गया था. इस बीच वहां बालू माफियाओं ने हंगामा करते हुए जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ा लिया.

गोड्डा: गोड्डा में सीओ को बालू माफियाओं द्वारा 3 घंटे तक बंधक बनाये रखने का मामला सामने आया है. मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के निकट का है. पुलिस को जब मामले का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और सीओ को मुक्त कराया. सीओ की पहचान प्रकाश बेसरा के रूप में हुई है. घटना को लेकर छह लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 40 अज्ञात पर सरकारी काम में बाधा और मारपीट का आरोप लगाया गया है. 

घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे सुंदरपहाड़ी सीओ प्रकाश बेसरा अवैध बालू कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर रहे थे. धमनी नदी में चार बालू ट्रैक्टरों को पकड़ा गया था. इस बीच वहां बालू माफियाओं ने हंगामा करते हुए जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ा लिया. ग्रामीणों को आरोप है कि अंचलाधिकारी ने जब्त ट्रैक्टरों को जानबूझ कर छोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि यह सब सेटिंग का खेल है. 

 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More