सीएम हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर जताया शोक 

सीएम ने लिखा है, आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर शोक जताया है. इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं.

सौम्य और सरल स्वाभव के धनी आदरणीय विजय जी ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था. उनका चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे. इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More