जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की हो सीबीआइ जांच: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाखों छात्र सीजीएल परीक्षा में सीट बेचने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन करते हुए कहा कि छात्रों की संतुष्टि के लिए जेएसएससी, सीजीएल परीक्षा के पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराएं.

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हाल में जेएसएससी के जारी परिणाम में कई विसंगतियां पाई गई हैं. लगातार सीरियल क्रम से अभ्यर्थियों के उत्तीर्ण होने के बाद परीक्षार्थियों के मन में सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की शंका और गहरी हो चुकी है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाखों छात्र सीजीएल परीक्षा में सीट बेचने का आरोप लगा रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन करते हुए कहा कि छात्रों की संतुष्टि के लिए जेएसएससी, सीजीएल परीक्षा के पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराएं. भारतीय जनता पार्टी छात्रहित में सड़क से लेकर सदन तक सीजीएल परीक्षा में हुई साजिश के खिलाफ मुखर आवाज उठाएगी. इस मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी साझा किया है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More