विधानसभा विशेष सत्र: सभी 80 विधायकों का शपथ ग्रहण संपन्न, कल तक के लिए सदन स्थगित

रांची: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया. चार दिवसीय इस सत्र के सदन की कार्यवाही 11 बजकर 15 मिनट पर प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने शुरू की. जिसके बाद उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई. सबसे पहले स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई. इसके बाद राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, शिल्पी नेहा तिर्की, राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनजंय सोरेन, लिट्टिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निशात आलम, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन, नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो, दुमका विधायक बसंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, डुमरी विधायक जयराम महतो सहित अन्य विधायकों ने शपथ ली. हेमलाल मुर्मू ने संथाली और एमटी राजा ने उर्दू में शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद सदन की कार्यवाही कल 11 बजे स्थगित कर दी गयी.


