Koderma News: वाहन चेकिंग में पिकअप से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, पांच गिरफ्तार 

वाहन जाँच के क्रम में पिकअप वाहन से 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार पिकअप चालक पूछताछ के बाद इसके निशानदेही पर नवलशाही थाना अंतर्गत ग्राम पिछरी स्थित जंगल मे एक टुटा-फूटा घर से 492 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

कोडरमा: जिले के नवलशाही पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है, साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक कोडरमा को मिली गुप्त सुचना के अधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए ग्राम नवलशाही स्थित विंडोमोह चौक के पास गिरिडीह कोडरमा मुख्य मार्ग पर गिरिडीह के तरफ से आने वाले वाहनों को जांच किया गया. 

वाहन जाँच के क्रम में पिकअप वाहन को रोककर जाँच किया गया तो 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार पिकअप चालक राहुल सिंह से पूछताछ के बाद इसके निशानदेही पर नवलशाही थाना अंतर्गत ग्राम पिछरी स्थित जंगल मे एक टुटा फूटा घर से 492 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. साथ ही घटना स्थल पर अवैध शराब कारोबारी में परिवहन हेतु उपयोग में आने वाले पिकअप वाहन एवं टिआगो कार को जप्त किया गया. 

इस कारोबार में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों की पहचान राहुल सिंह (उम्र 25 वर्ष पिता राजु सिंह साकिन श्रीनिवाश नगर, थाना मुरलीपुरा, जिला सूर्यनगर राजस्थान), संभु रावत (उम्र 30 वर्ष पिता मोवनलाल, साकिन डांगियोंकाखेड़ा थाना, बिन्दर जिला उदयपुर राजस्थान), संतोष साव (उम्र 40 वर्ष, पिता स्व. जीतन साव साकिन हीरोडीह जिला गिरिडीह), बिनोद सिंह (उम्र 45 वर्ष, पिता अर्जुन सिंह साकिन बरियारडीह थाना मरकच्चो) और विजय साव (उम्र 45 वर्ष पिता नारायण साव साकिन डोंगोडीह थाना नवलशाही) के विरुद्ध नवलशाही थाना कांड संख्या 68/24 दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More