Palamu News: रंगदारी और फायरिंग मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर-सलतुआ रोड पर 5-6 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरती अहरा के पास तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

पलामू: पलामू जिले में क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम द्वारा निरंतर आसूचना संकलन और छापामारी की जा रही थी.

1 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर-सलतुआ रोड पर 5-6 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरती अहरा के पास तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

अपराधियों का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुजीत सिन्हा गैंग के लिए काम करते हैं और करसो स्थित क्रेशर मालिक द्वारा रंगदारी देने में देरी करने पर फायरिंग करने जा रहे थे. साथ ही, उन्होंने 29 नवंबर को डोकरा-चांदो क्रेशर में फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनके पास से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

बरामद सामान 

1. 03 देशी पिस्तौल. 
2. 01 देशी कट्टा. 
3. 03 जिंदा राउंड. 
4. 03 मोटरसाइकिल. 
5. 07 स्क्रीन टच मोबाइल. 

 गिरफ्तार आरोपी 

1. अशफाक खान (25 वर्ष), शाहपुर, थाना चैनपुर.
2. कुश कुमार यादव (21 वर्ष), खपरमंडा, थाना पांकी.
3. दीपक कुमार भुईया (30 वर्ष), चापी कला, थाना पाकी.
4. गुलशन कुमार विश्वकर्मा (22 वर्ष), पोची, थाना सतबरवा.
5. आशिफ अहमद उर्फ राजा खान (22 वर्ष), गर्दा, थाना चैनपुर.
6. फरहान कुरैशी उर्फ शैलू कुरैशी (24 वर्ष), कुरैशी मोहल्ला, थाना चैनपुर. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More