सीएम हेमंत पहुंचे रिम्स के ट्रॉमा सेंटर, धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का जाना कुशल क्षेम
-1024x614.jpg)
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके चल रहे उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज के साथ सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रिम्स के ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजनों से जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके चल रहे उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज के साथ सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. बता दें कि 25 नवंबर की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे.

