Koderma News: कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष निर्मल ओझा के नेतृत्व में रांची पहुंचे प्रतिनिधिमंडल

कोडरमा: निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर कोडरमा कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा व वरीय नेता गणेश प्रसाद स्वर्णकार समेत कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज रांची में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार से मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल में कोडरमा कांग्रेस के मुकेश कुमार भी शामिल थे।
