धनवार में भाजपा रिकॉर्ड मत से हासिल करेगी जीत: डॉ. नीरा यादव 

नीरा यादव ने कहा, बाबूलाल मरांडी जी के पक्ष में एकतरफा वोट मिलने की उम्मीद है. लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास देखा जा रहा है. उन्होंने कहा, आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

कोडरमा: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने धनवार विधानसभा अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समर्थन में जनसंपर्क किया. चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डोरंडा, भलूटांड़, खेसनाल, दासोडीह, बाघमारी, पचरुखी, बेलदरा डीह, बरजो, सियारी, केंदुआ, हेमरो डीह, माधोपुर, कोल्डिहा, झलवाद, देवदा नगर, चट्टी मोड़, गोरहर एवं अन्य दर्जनों विभिन्न ग्रामों में जा कर जनसंपर्क किया. 

जनसंपर्क में नीरा यादव ने लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. नीरा यादव ने कहा, बाबूलाल मरांडी जी के पक्ष में एकतरफा वोट मिलने की उम्मीद है. लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास देखा जा रहा है. उन्होंने कहा, आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. नीरा यादव ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को लोगों ने सराहा है और वोट करने की सहमति जतायी है. सघन दौरा के क्रम में नीरा यादव के साथ कोडरमा के कई भाजपा कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More