Koderma News: नीरा यादव ने किया जनसंपर्क, भाजपा के समर्थन में की वोट देने की अपील

जनसंपर्क के दौरान नीरा यादव ने कहा, लोगो में भाजपा के पक्ष में वोट करने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा, लोग राष्ट्रहित, जनहित एवं जनकल्याण के लिए भाजपा को वोट करने को लेकर सहमत हैं.

कोडरमा: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क के दौरान जीतकुंडी, बटोलिहिया, ज़रीडीह, पाराटांड, दासोडीह, काल्हाजोरी, गोविंदाडीह, गरडीह, नावाडीह, पनदनाकला एवं दर्जनों अन्य ग्रामों का दौरा किया. नीरा यादव ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की. 

जनसंपर्क के दौरान नीरा यादव ने कहा, लोगो में भाजपा के पक्ष में वोट करने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने कहा, लोग राष्ट्रहित, जनहित एवं जनकल्याण के लिए भाजपा को वोट करने को लेकर सहमत हैं. मौके पर भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा कार्यकर्तागण एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More