सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुद्वारा में टेका माथा, देश एवं राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना 

पोस्ट में उन्होंने लिखा, सामाजिक कुरीतियों को दूर कर, समरसता और मानवता का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं.

रांची: सिखों के इष्ट गुरुनानक देवजी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन आज गुरुद्वारा पहुंचे. सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुद्वारा में माथा टेक कर देश एवं राज्यवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की साथ ही सिख समाज के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं. 

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर इस संबंध में एक पोस्ट भी किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, सामाजिक कुरीतियों को दूर कर, समरसता और मानवता का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं.
आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ.

इक ओंकार ੴ

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More