Koderma News: कोडरमा-नवादा मार्ग पर नौवां माइल के पास हादसा, छड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा

सड़क पर पलटा छड़ लदा ट्रेलर: कोडरमा घाटी के नौवां माइल पर दुर्घटना के बाद पलटा हुआ ट्रेलर।

कोडरमा: कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास सोमवार की शाम हाइवा और छड़ लदे ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद छड़ लदा ट्रेलर सड़क पर पलट गया, जबकि हाइवा भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हाइवा चालक के अनुसार वह कोडरमा से नवादा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान सड़क पर आगे एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिखाई दिया। उसे देखकर चालक ने हाइवा का ब्रेक लगाया। लेकिन ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। सामने खाई होने के कारण वाहन को खाई में गिरने से बचाने के लिए चालक ने हाइवा को मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे छड़ लोड ट्रेलर ने हाइवा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गया। हादसे में दोनों चालक सुरक्षित हैं।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More