प्रथम चरण के मतदान को लेकर हाईकोर्ट में अवकाश कल, अधिसूचना जारी
-1024x614.jpg)
प्रथम चरण के मतदान को लेकर कई सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी गयी है ताकि कर्मी अपने मत का उपयोग कर सकें.
रांची: विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत राज्य के 41 सीटों पर कल (13 नवंबर) मतदान होना है. इसको लेकर कई सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी गयी है ताकि कर्मी अपने मत का उपयोग कर सकें. विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने भी अवकाश की घोषणा कर दी है. इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है.
कल के बदले 7 दिसंबर (शनिवार) को हाईकोर्ट खुला रहेगा. पहले सिर्फ 20 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव को देखते हुए अवकाश की घोषणा की गयी थी लेकिन अब दोबारा जारी किये गए अधिसूचना में 13 नवंबर को भी अवकाश रहने का आदेश वर्णित है.


