Bokaro News: 1115 मतदानकर्मी एवं जवानों ने डाला वोट, पोस्टल बैलेट का किया उपयोग

बुधवार को मतदान के दूसरे दिन सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक 1115 मतदान कर्मियों व सुरक्षा बल के जवानों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना वोट डाला.

बोकारो: मतदान कार्य में लगे मतदानकर्मियों व पुलिस-सुरक्षा बल के जवानों के लिए बोकारो में बीते मंगलवार से ही पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू है. यह बैलेट सेंटर सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन, सेक्टर-12 में ही मध्य विद्यालय बीएमपी व संयुक्त श्रम भवन में स्थापित किए गए हैं. 

आज बुधवार को मतदान के दूसरे दिन सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक 1115 मतदान कर्मियों व सुरक्षा बल के जवानों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना वोट डाला. आज बैलेट मतदान से गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 155, बेरमो में 196, बोकारो में 591 व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 173 वोट डाले गए.
 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More