राहुल गांधी का झारखंड दौरा 8 नवंबर को, सिमडेगा और लोहरदगा में करेंगे जनसभा

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 12:10 बजे वो सिमडेगा के गांधी मैदान में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो 01:45 बजे लोहरदगा में बीएस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

रांची: कांग्रेस नेता एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं. वह यहां 8 नवंबर को दो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची आयेंगे. 

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 12:10 बजे वो सिमडेगा के गांधी मैदान में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो 01:45 बजे लोहरदगा में बीएस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. दोनों जनसभा के संबोधन के पश्चात राहुल गांधी  03:15 बजे स्पेशल विमान से रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More