JSSC-CGL में नौकरी देने के नाम पर बेची जा रही है सीट: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने लिखा है, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हेमंत सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य को बर्बाद करने का निर्णय लिया है, इसी का नतीजा है कि जेएसएससी सीजीएल में नौकरी देने के नाम पर सीट बेची जा रही है.

रांची: JSSC-CGL मामले में भाजपा लगातार हेमंत सरकार पर प्रहार करती नज़र आ रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर JSSC-CGL की एक-एक सीट को 25-25 लाख रूपये तक में बेचने का आरोप लगाया है. JSSC-CGL मामले में सरकार को घेरते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट भी लिखा है. ‘X’ पर उन्होंने लिखा है कि 
 
काम के दाम मांगते, ऐसी तो अभिलाषा है
झूठ और अन्याय की, हेमंत इकलौती परिभाषा है.

भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हेमंत सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य को बर्बाद करने का निर्णय लिया है, इसी का नतीजा है कि जेएसएससी-सीजीएल में नौकरी देने के नाम पर सीट बेची जा रही है.

छात्रों के भविष्य और सपनों की कीमत लगाकर हेमंत सोरेन एवं उनके सहयोगी अपना पेट भरने में मस्त है, एक एक सीट के लिए 25 – 25 लाख रूपये तक की बोली लग रही है, जिसके कारण छात्रों का हाल दिन ब दिन बदतर होता जा रहा है.

हाल यह है कि हेमंत सरकार में ऐसी रीति बन गई है कि 
पढ़ने वाले पढ़ते रहे, पैसे वाले बढ़ते रहें.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More