Lohardaga News: एसएसबी जवान ने की आत्महत्या, इंसास रायफल से खुद को मारी गोली

अनप्पा दुग्गल अहले सुबह चार बजे तक गार्ड ड्यूटी करने के बाद सेकंड फ्लोर के बाथरूम में गया. करीब 4.30 बजे उसने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

लोहरदगा: लोहरदगा में एक एसएसबी जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित कैंप की है. कर्नाटक से विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने आये एसएसबी जवान अनप्पा ने खुद के इंसास रायफल से गोली मार ली. मृतक जवान की पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है. 

बताया गया कि अनप्पा दुग्गल अहले सुबह चार बजे तक गार्ड ड्यूटी करने के बाद सेकंड फ्लोर के बाथरूम में गया. करीब 4.30 बजे उसने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी व जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. फ़िलहाल पुलिस एवं अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More