Bollywood: शाहरुख खान ने अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन, साझा किया पोस्ट 

हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान अपने सबसे खास लोगों के साथ जन्मदिन मनाना नहीं भूले. वह बाहर आकर फैंस से तो नहीं मिल पाए, लेकिन शाहरुख ने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस के चेहरे दोबारा खिल उठे.

बी-टाउन: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लाखों दिलों पर राज करते हैं. बीते दिन 2 नवंबर को उन्होंने अपना 59वां जन्मदिन मनाया. उनका भले ही हॉलीवुड से कोई नाता नहीं है, लेकिन उनके फैंस इंडिया के अलावा कई अलग देशों में हैं. किंग खान की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं, लेकिन ये तभी हो पाता है, जब कोई खास मौका हो. इस मौके पर उनके परिवार संग सिंपल तरीके से जन्मदिन मनाते हुए ‘किंग’ की फोटोज वायरल हुई, जिसमें गौरी खान और बेटी सुहाना खान केक कटवाते हुए नजर आ रहे हैं.

हालांकि, हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान अपने सबसे खास लोगों के साथ जन्मदिन मनाना नहीं भूले. वह बाहर आकर फैंस से तो नहीं मिल पाए, लेकिन शाहरुख ने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस के चेहरे दोबारा खिल उठे.

पोस्ट कर अलग अंदाज में कहा धन्यवाद 

शाहरुख भले बाहर बालकनी में नहीं आए और न तो भीड़ उतनी हुई, लेकिन अपने अलग अंदाज मे उन्होंने सबको धन्यवाद कहा. पठान एक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे हैं और उनके पीछे हजारों की भीड़ है. हालांकि, ये भीड़ मन्नत के बाहर खड़े फैंस की नहीं, बल्कि मुंबई के बांद्रा के एक फैन क्लब की है, जिसको अटेंड करने शाहरुख खान पहुंचे थे.

उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “आप सबका आने और मेरी शाम को स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद. उन सभी को मेरा प्यार जिन्होंने इस दिन को खास बनाया और जो नहीं बना सके, उन्हें भी मेरा ढेर सारा प्यार”.

शाहरुख खान का वर्कफ्रन्ट 

शाहरुख खान की बीते साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी, जिसमें पठान, जवान और डंकी थी. इन तीनों में से दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. जवान तो दुनियाभर में साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.

दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने वाले शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना पहली बार उनके साथ काम कर रही हैं. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More