Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वृद्धा आश्रम के सीनियर सिटिजेन्स एवं बिरहोरों के बीच किया दिवाली सामग्री का वितरण

छात्रों ने सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी. आश्रम के बुजुर्ग सदस्य भी छात्रों को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का रोटरी क्लब, कोडरमा के इंटरैक्ट क्लब के तत्वाधान में बिरहोरों एवं वृद्धाश्रम में दिवाली सामग्री का वितरण किया गया. छात्रों ने बिरहोरों के गांव में जाकर उपस्थित गांव वालों को दिवाली के दीपक, मिठाई, कपड़े, कॉपी, पेंसिल एवं कलम का वितरण किया. वहीं झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम के सदस्यों को दीपक, मिठाई एवं कपड़े का वितरण किया एवं सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी. आश्रम के बुजुर्ग सदस्य भी छात्रों को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वृद्धा आश्रम के सीनियर सिटिजेन्स एवं बिरहोरों के बीच किया दिवाली सामग्री का वितरण
वृद्धा आश्रम के सीनियर सिटिजेन्स के बीच दिवाली सामग्री का वितरण करते स्कूली बच्चे.

इस खास अवसर पर रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3250 की असिस्टेंट गवर्नर सह विद्यालय की निदेशका संगीता शर्मा ने छात्रों के द्वारा किए गए इस कार्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, हम सभी को अपने समाज के सभी लोगों को साथ में लेकर चलना चाहिए और रोशनी के पर्व पर जिनके घरों में रोशनी नहीं हो रही हो उनके घरों में भी रोशनी करनी चाहिए. छात्रों के द्वारा किए जा रहे इस कार्य से छात्रों में नैतिक मूल्य का निर्माण होगा. वहीं विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों की इस भावना से छात्रों में सामाजिक कार्य को करने की रुचि जागरूक होती है और आने वाले भविष्य में उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने में मदद करती है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार, शंकर बरनवाल के साथ विद्यालय के छात्र उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More