Giridih News: दो कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी का छापा

इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने शुक्रवार की सुबह दो बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. खबर है कि शारदा बुक के मालिक मनीष वर्णवाल और शैलपुत्री कंपनी के आवास आईटी ने छापा मारा है.

गिरिडीह: झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच इनकम टैक्स विभाग द्वारा छापेमारी की जाने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले में इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने शुक्रवार की सुबह दो बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है.

खबर है कि शारदा बुक के मालिक मनीष वर्णवाल और शैलपुत्री कंपनी के आवास आईटी ने छापा मारा है. आईटी की टीम ने शक्रवार की सुबह 6 बजे ही छापेमारी शुरू कर दी है. कार्रवाई के दौरान आवास के किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गयी. 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More