भाजपा प्रत्याशी कमलेश सिंह ने किया नामांकन, हुसैनाबाद से दाखिल किया पर्चा

मौके पर कमलेश सिंह ने कहा, हुसैनाबाद को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए फिर वह एक बार से चुनावी दंगल में है. नामांकन दाखिल करने के बाद कमलेश सिंह कर्पूरी मैदान की ओर निकल पड़े जहां बुधवार को एक जनसभा आयोजित की गयी है.

पलामू: भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रत्याशी कमलेश सिंह ने बुधवार को हुसैनाबाद से नामांकन किया. इस दौरान समर्थकों का हुजूम साथ था. मौके पर कमलेश सिंह ने कहा, हुसैनाबाद को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए फिर वह एक बार से चुनावी दंगल में है. 

नामांकन दाखिल करने के बाद कमलेश सिंह कर्पूरी मैदान की ओर निकल पड़े जहां बुधवार को एक जनसभा आयोजित की गयी है. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जनसभा में कमेलश सिंह के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा मंच साझा करेंगे.
  
 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More