Big Breaking: भाजपा विधायक केदार हाजरा JMM में हुए शामिल, जमुआ से देंगे BJP को टक्कर

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक जमुआ से भाजपा के तीन बार के विधायक रहे केदार हाजरा JMM में शामिल हो गए हैं.

रांची: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. नेता-विधायकों का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. इस बीच बड़ी खबर सामने आयी है. चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक जमुआ से भाजपा के तीन बार के विधायक रहे केदार हाजरा JMM में शामिल हो गए हैं. दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में जमुआ विधायक केदार हाजरा के हाथ खली रह गए. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने की खुन्नस में केदार हाजरा ने अपना पाला बदल लिया और आज JMM में शामिल हो गए. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहे. 

उमाकांत रजक भी JMM में हुए शामिल

इस अवसर पर आजसू के विधायक व पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे उमाकांत रजक भी JMM में शामिल हुए. उन्होंने आज (शुक्रवार) सुबह ही आजसू पार्टी के सारे पदों से इस्तीफा दिया था. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में केदार हाजरा एवं उमाकांत रजक का माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया गया. 

Big Breaking: भाजपा विधायक केदार हाजरा JMM में हुए शामिल, जमुआ से देंगे BJP को टक्कर
केदार हाजरा एवं उमाकांत रजक झामुमो में हुए शामिल.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More