Koderma News: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को योग की दी गयी विस्तृत जानकारी

योगाचार्य प्रदीप सुमन, योगाचार्य सुषमा सुमन ने भारत के विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी छात्रों को विभिन्न योगासन कपालभाति, अनुलोम, विलोम, वृक्षासन कराया. योगाचार्य सुषमा सुमन ने योग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.

कोडरमा: नेशनल लेवल कैंप ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ -1  में ऑफशियाटिंग कैंप कमांडेंट कर्नल मोहित थापा के द्वारा ओपनिंग एड्रेस दिया गया. झारखंड एंड बिहार निदेशालय के तत्वाधान में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के कमांडर राजेश करेल के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया है. 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल के मार्गदर्शन में चल रहे 12 दिवसीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत आयोजित कैंप के दूसरे दिन भारत के विभिन्न राज्यों के विभिन्न निदेशालयों से आये 650 एनसीसी छात्रों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ योग के साथ शुरूआत की.

Koderma News: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को योग की दी गयी विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में शामिल अधिकारी एवं कैडेट्स.

योगाचार्य प्रदीप सुमन, योगाचार्य सुषमा सुमन ने भारत के विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी छात्रों को विभिन्न योगासन कपालभाति, अनुलोम, विलोम, वृक्षासन कराया. योगाचार्य सुषमा सुमन ने योग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा, जीवन में नियमित रूप से योगासन अत्यंत आवश्यक है. इसके पश्चात ओपनिंग एड्रेस का कार्यक्रम किया गया. ओपनिंग एड्रेस के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के ऑफशियाटिंग कैंप कमांडेंट कर्नल मोहित थापा ने एनसीसी छात्रों से कहा कि व्यक्तिगत जीवन और हमारे समाज और देश की प्रगति में अपने को ज्यादा बड़ा ना समझे और एक दूसरे का सम्मान करें. हर इंसान का जीवन उसकी सफलता और उसकी असफलता उसकी सोच और व्यवहार से जुड़ी होती है.

Koderma News: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को योग की दी गयी विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में शामिल अधिकारी एवं कैडेट्स.

सैनिक स्कूल तिलैया के एनसीसी ऑफिसर सिके दुबे ने कल्चर हेरिटेज वर्ग कार्य चलाया. वही गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर रिचा राज के द्वारा नेशनल इंटीग्रेशन के ऊपर वर्क कार्य चलाया गया. इस वर्ग कार्य का उद्देश्य छात्रों को देश के विभिन्न भागों की संस्कृति सामाजिक और धार्मिक विविधताओं के बारे में जानकारी दी और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक रहने की बात कही. मौके पर सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, एनसीसी ऑफिसर शाह, नूडल पदाधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ आलोक कुमार, सूबेदार और ठाकुर सूबेदार एचडी भगत, सूबेदार घसीटाराम, विभिन्न राज्यों से आए 12 एनसीसी ऑफिसर, पांच गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर एवं पीआई स्टाफ एवं 45 झारखंड बटालियन के समस्त कर्मचारी एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप में अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More