Koderma News: 2 टन ढिबरा लदा पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार

डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि ढोढाकोला से एक ढिबरा लोड पिकअप वाहन झुमरी तिलैया की तरफ जा रही है. जिसके बाद डीएफओ ने अपनी टीम के साथ पिकअप को जब्त किया.
कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के रामलखन सिंह यादव कॉलेज रोड से मंगलवार की सुबह डीएफओ कोडरमा सौमित्र शुक्ला ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध ढिबरा लोड एक पिकअप वाहन को जब्त किया. डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि ढोढाकोला से एक ढिबरा लोड पिकअप वाहन झुमरी तिलैया की तरफ जा रही है.
जिसके बाद डीएफओ ने अपनी टीम के साथ पिकअप को जब्त करते हुए पिकअप के वाहन के चालक सूरज कुमार, पिता-टुकलाली मेहता, नावाडीह, डोमचांच निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वाहन पर 2 टन ढिबरा लोड था, जिसकी कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है.


