Koderma News: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तिलैया सैनिक स्कूल में शिविर का आयोजन

शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत-1 के पहले दिन भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों से आए 650 एनसीसी कैडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया.

कोडरमा: नेशनल लेवल कैंप एक भारत श्रेष्ठ भारत-1 बिहार एंड झारखंड निदेशालय के तत्वाधान में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग के कमांडर राजेश केरल के नेतृत्व में एवं 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सेना मेडल के मार्गदर्शन में सैनिक स्कूल तिलैया के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया. 

शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत-1 के पहले दिन भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों से आए 650 एनसीसी कैडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया. इसके अंतर्गत जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न रूपों से आए क्रेडिट के आगमन के पश्चात शिविर में रहने की संक्षिप्त व्यवस्था की गई. शिविर में भिन्न-भिन्न राज्यों से 12 एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, 4 गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर, जूनियर कमीशन ऑफिसर एवं परमानेंट इंस्ट्रक्टर ने कैंप के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर के एनसीसी ऑफिसर सह नोडल ऑफिसर मीडिया लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप का मुख्य उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेट एक दूसरे राज्य के संस्कृति, परंपरा एवं रीति रिवाज का इस शिविर के माध्यम से आदान-प्रदान होता है. इस शिविर के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. भिन्न-भिन्न भिन्न-भिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेट को भिन्न-भिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलता है. जिसके अंतर्गत वेपन डिस्प्ले, स्पोर्ट्स कंपटीशन, नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम, रीजनल फेस्टिव,ल ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस, क्विज कंपटीशन, इंटरग्रुप एक्टेंपोर, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आदि गतिविधियां की जाएगी.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More