उद्योगपति रतन टाटा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रतन टाटा 86 वर्ष के थे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. लोग दोपहर 3.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे

रांची: देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे. बीते बुधवार को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. रतन टाटा 86 वर्ष के थे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. लोग दोपहर 3.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए झारखंड में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, विश्वास नहीं हो रहा ….मरांग बुरु रतन टाटा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें.

उन्होंने अपने दुसरे पोस्ट में लिखा कि झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More