Ranchi News: करण महतो ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा आजसू का दामन

सुदेश महतो ने कहा-सरकार हर मोर्चे पर विफल, इन्होंने राज्य की अस्मिता को धूमिल किया.

रांची: बोड़ेया स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में करण महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है, इन्होंने राज्य की अस्मिता को धूमिल किया है. खनिज संपदाओं के लिए जाना जाने वाले राज्य की पहचान आज देशभर में खनिज संपदाओं की लूट से हो रही है.

सरकार ने राज्य की पहचान को बदल दिया है. इन्होंने सबसे अधिक नुकसान युवाओं का किया है. राज्य में रोजगार के उचित अवसर नहीं मिलने की वजह से पढ़े लिखे हमारे युवा आज पलायन का दंश झेल रहे हैं. देश में किसी भी राज्य को लेबर की आवश्यकता होती है तो लोग झारखंड की तरफ देखते हैं. इस अवधारणा को बदलने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है. झारखंड की पहचान लेबर स्टेट के रूप में नहीं एक बेटर स्टेट के रूप में होगी इसकी तैयारी है.

झारखंडियों के बारे में सोचने वाले एकमात्र नेता सुदेश महतो

पार्टी में शामिल हुए करण महतो ने कहा कि राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में झारखंड और झारखंडियों के बारे में सोचने वाले एकमात्र नेता सुदेश महतो हैं. इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य किए हैं. झारखंड के विकास को लेकर इनकी सोच और स्पष्ट रोडमैप से प्रभावित होकर आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ. सुदेश जी न सिर्फ आज कि चिंता कर रहे हैं बल्कि उनके पास भविष्य का चिंतन भी है. 

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव नवीन महतो, अनूप पांडेय, नमन ठाकुर, पारस उरांव, बबिता कुमारी, बुल्लू गोप, हरीश सिंह, संजय महतो, जलनाथ चौधरी, विरेंद्र तिवारी, ओम वर्मा, परवाज़ खान, अनुप मुर्मू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More