Dumka News: ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर के सुंदरीकरण व सूचना बोर्ड एवं रेलिंग की मरम्मत का ग्रामीणों ने की मांग
-1024x614.jpg)
दुमका: दिसोम मरांग बुरु संताली अरी चली आर लेग्चर अखड़ा के बैनर तले दुमका प्रखंड के ऐतिहासिक गांव हिजला में अखड़ा के अध्यक्ष व गांव के मंझी बाबा(ग्राम प्रधान) सुनिलाल हांसदा के अध्यक्षता में ग्रामीणों ने संताल हूल के ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर को लेकर स्वशासन मंझी परगना व्यवस्था के तहत कुल्ही दुरूप(बैठक) किया. स्वतंत्रता संग्राम संताल हुल के संताल काटा पोखर वीर स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू मुर्मू,फूलो-झानो मुर्मू,चाँद-भैरो मुर्मू और हजारों गुमनाम शहीदों के सम्मान में बना एक धरोहर है,जो झारखण्ड के साथ-साथ पुरे देश को गौरवान्वित करता है.
बता दें कि संताल काटा पोखर में अंगेजो के द्वारा संताल हुल के समय हजारों क्रांतिकारियों का निर्मम हत्या कर इस पोखर में डुबो दिया गया था. कुछ दिन पूर्व संताल काटा पोखर के पास पथ निर्माण विभाग की ओर से लगाये गए ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर का सूचना बोर्ड और तालाब के मेड़ पर लगाये गए लोहे की रेलिंग बारिश और आँधी-तूफ़ान में क्षतिग्रस्त होकर टूट कर गिर गया है. अभी तक प्रशासन द्वारा मरम्मति का कार्य शुरू नही होने पर अखड़ा और ग्रामीणों ने चिंता और रोष व्यक्त किया है. अखड़ा और ग्रामीणों का कहना है कि अबुवा दिसोम-अबुवा राज होने के बाद भी ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर का उपेक्षित रहना बहुत दुःख की बात है. ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर का जितना विकास होना चाहिय था, उतना विकास नही हो पाया. जबकि ग्रामीण हमेशा इसका विकास का मांग करते आये है.
अखड़ा और ग्रामीणों की यह है मांग:
अविलम्ब संताल काटा पोखर के पास पथ निर्माण विभाग की ओर से लगाये गए ऐतिहासिक स्थल संताल काटा पोखर का सूचना बोर्ड और तालाब के मेड़ पर लगाये गए लोहे की रैलिंग का मरम्मति करवा जाय जो वर्षा और आँधी-तूफ़ान में क्षतिग्रस्त होकर टूट कर गिर गया है.
- गुमनाम शहीदों के नाम शहीद स्तंभ बनाया जाय.
- पोखरा के चारो ओर अधूरा चहारदीवारी को पूरा किया जाय.
- स्वतंत्रता सेनानी सिदो मुर्मू,कान्हू मुर्मू,चांद मुर्मू,भैरो मुर्मू,फूलो मुर्मू,झानो मुर्मू का प्रतिमा संताल आदिवासी के विधि विधान के अनुसार स्थापित किया जाय.
- शहीद ग्राम भोगनाडीह में आयोजित संताल हुल दिवस के तर्ज पर संताल काटा पोखर में 22 दिसम्बर संताल परगना स्थापना दिवस पर भव्य सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाय.
- संताल काटा पोखर का और सुंदरीकरण किया जाय.
- 22 दिसम्बर को संताल परगना स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाय.
- संताल काटा पोखर में संताली रीति रिवाज के अनुसार घाट का निर्माण किया जाय.
अखड़ा और ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया कि अगर जल्द ही इन मांगो पर विचार नही किया जाता है तो अखड़ा और ग्रामीण नेताओ का सामाजिक बहिष्कार करेगे और आंदोलन के लिये बाध्य होंगे.
ये रहे मौजूद
इस मौके में जियालाल हांसदा,राजेन्द्र बास्की,सीता राम सोरेन,छोटू किस्कु,सुजाता सोरेन,पकलु किस्कु,सोलमा हेम्ब्रम,फूलय सोरेन,संजय हांसदा,लाल हांसदा,विलास हेम्ब्रम,दिलीप सोरेन,देवी सोरेन,गणेश हांसदा,उपेसर हांसदा,अर्जुन हांसदा,देवराज हांसदा,सुमन हांसदा,अनुज हांसदा, सूरज सोरेन,निर्मला हांसदा,होपोन हांसदा,सामुएल मुर्मू,हरेलाल हांसदा,प्रिंस मरांडी,अरबिंद टुडु,अशोक टुडु,पौलुस हांसदा के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


