अभिनेता सुनील शेट्टी ने रांची के युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को वियतनाम में किया सम्मानित

वियतनाम में रांची के सफल बिजनेसमैन अरुण कुमार सिन्हा को इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित

 

रांची: सूबे के सफल युवा व्यवसायी अरुण कुमार सिन्हा को वियतनाम में इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सुनील शेट्टी, भारतीय फ़िल्म अभिनेता के द्वारा सम्मानित किया गया। शुक्रवार शाम वियतनाम में रेडियो ऑरेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्री सिन्हा को सम्मानित किया गया। रेडियो ऑरेंज की निदेशक इनु मजूमदार के नेतृत्व में वियतनाम में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बॉलीवुड के नामचीन अदाकार सुनील शेट्टी मौजूद थे। इस दौरान आकर्षक रंगारम कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। जिससे कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। आपको बता दें कि इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से देश भर से कुल 30 सफल बिजनेसमैन को सम्मानित किया गया। जिसमें झारखंड से कुल 9 लोगों को सम्मान मिला। बताया गया कि रेडियो ऑरेंज हर साल विदेश में यह सम्मान समारोह आयोजित करता है जिसमें देशभर के नामचीन बिजनेसमैन को सम्मानित किया जाता है।

अरुण की सफलता को भी आयोजन समिति के लोगों ने परखा और इन्हे आमंत्रित कर वहां सम्मानित किया। बता दें कि अरुण कुमार सिन्हा राइडर सिक्योरिटी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और देश भर में इनका काम चलता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More