आदिम जनजाति माल पहाड़िया से राष्ट्रपति करेंगी संवाद, रामजीवन करेंगे अगुवाई

दुमका : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को झारखंड का दौरा करेंगी। वे झारखंड आगमन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस दौरान वे आदिम जनजाति वर्ग के छह प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगी। इसमें दुमका के रानीश्वर प्रखंड के रामजीवन पहाड़िया का नाम भी शामिल है।

दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने छह प्रतिनिधि का चयन कर जिला कल्याण पदाधिकारी को उन प्रतिनिधियों को संवाद में भाग लेने राजधानी रांची ले जाने का आदेश दिया है। रामजीवन पहाड़िया के साथ शिव नारायण पुजहर, राजेन्द्र पुजहर, सुजाता देवी, लक्ष्मी देवी, नेपतानी देवी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के साथ आयोजित संवाद ने शामिल होगा। रामजीवन की अगुवाई वाला यह प्रतिनिधि मंडल यहां की आदिम जनजाति पहाड़िया के वन संपद आधारित जीवन, उनकी भाषा, संस्कृति, पीटीजीएस के तहत चलाये जा रहे डोर स्टेप डिलीवरी, दामिन क्षेत्र की ग्राम सभा विषय को लेकर विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रपति को समर्पित करेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More