स्वामी प्रणबानंद सेवा मिशन में नवमी पूजा में उमड़ी भक्तों का भीड़

दुमका : स्वामी प्रणबानंद सेवा मिशन, पाटजोड़ के मंदिर में कलश शोभायात्रा के साथ मंदिर एवं ग्राम परिक्रमा कर श्री श्री बासंती दुर्गा महा पूजा शुरू हुई है। आश्रम के स्वामी चरणान्द महाराज की अगुआई में यहां बीरभूम जिले के पुरोहित जीवन मुखर्जी एवं भट्टाचार्य संजय घोषाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महानवमी का पूजा की।
तत्पश्चात आश्रम के आदिवासी छात्राओ ने आगंतुक भक्तों को प्रसाद वितरित किया। यहां बीरभूम जिला के संलग्न पाटजोड़ के आश्रम में विगत ग्यारह साल से श्री श्री बासंती पूजा व अन्नपूर्णा पूजा आयोजित होती है। इस बार भी नवमी पूजा में पुष्पांजलि देने बीरभूम जिला के सिउड़ी, सैंथिया, मोहम्मद बाजार के साथ विभिन्न गांव से श्रद्धालु पहुंचे थे । पूजा में नव कुमार घोष, बाहा लिनी, साबिना सोरेन, गुरुपद घोष का अहम योगदान रहा।


