आदिवासी सेंगल अभियान ने भीम प्रसाद मंडल का पुतला फूंका

दुमका : रानीश्वर प्रखंड के सालतोला पंचायत के सिद्धो-कान्हू मुर्मू चौक पर बार्नाड हांसदा के नेतृत्व में आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से ग्राम प्रधान, मांझी संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी गांव समाज को बर्बादी और गुलामी की जंजीरों में जकड़ने के लिए सर्वाधिक दोषी हैं – आदिवासी स्वशासन व्यवस्था या ट्राइबल सेल्फ रूल सिस्टम के नाम पर वंशानुगत नियुक्त माझी. परगना। यह व्यवस्था जनतंत्र, संविधान, कानून और मानव अधिकारों को नहीं मानता है। अंततः लगभग सभी आदिवासी गांव समाज में नशापान, अंधविश्वास, डायन प्रथा आदि जारी है।

ये लोग अपने मूल दायित्व के प्रति उदासीन हैं। माझी. परगना व्यवस्था के अगुआ गांव समाज में मरांग बुरु बचाने, सरना धर्म कोड लागू करने, संताली को झारखंड की राजभाषा बनाने, सीएनटी-एसपीटी कानून लागू करने, गांव के लोगों को एकजुट करने आदि की चर्चा नहीं करते हैं।

आदिवासी समाज के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिले, स्थानीयता, आरक्षण, रोजगार नीति आदि लागू करने जैसी बातें इनकी समझ से बहुत दूर है।

दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा इस कुव्यवस्था को अपनी वोट बैंक के लोभ. लालच में बढ़ावा देते हुए समर्थन करता है। घोषणा करता है सभी माझी परगना आदि को मासिक मानदेय मिलेगा, मोटरसाइकिल दिया जाएगा, माझी हाउस भी प्रदान करेगा। यह आदिवासी गांव समाज को और बर्बाद करने की कवायद है। आदिवासी सेंगेल अभियान इसका विरोध करता है। मगर जनतांत्रिक और संविधान की मर्यादा रखने वाले माझी परगना को सरकार सहयोग करे तो सेंगेल अभियान उसका समर्थन कर सकता है।

सेंगेल ट्राइबल सेल्फ रूल सिस्टम में जनतांत्रिक और संवैधानिक सुधार के लिए 16 मार्च 2022 को देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन पत्र दिया गया था। उसी प्रकार 26 अगस्त 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर राष्ट्रपति भवन में इसके अविलंब सुधार के लिए ज्ञापन पत्र प्रदान किया है। अब जरूरत आन पड़ी है की इस कुव्यवस्था को सुधार के लिए मान्य सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की जाए और सेंगल अभियान जल्द ऐसा करेगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में शिवाली मुर्मू महिला मोर्चा अध्यक्ष, ढेबा हांसदा आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More