राँची के सफल उद्यमी अरुण सिन्हा को दुबई में मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड

रांची: संयुक्त अरब अमीरात यानी दुबई में झारखंड राँची के अरुण कुमार सिन्हा को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास के यहाँ एक भव्य कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में 11 देशों के प्रतिनिधियों के अलावे बिहार के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

वहीं झारखंड से प्रसिद्ध युवा व्यवसाई अरुण कुमार सिन्हा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान श्री अरुण को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि अरुण कुमार सिन्हा आज झारखंड के एक सफल व्यवसाई के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अपने सिक्योरिटी एजेंसी व्यवसाय की शुरुआत गिरिडीह से की थी। आज देश के कई राज्यों में इनका कार्यालय और बिजनेस संचालित है।

इनका नाम झारखंड के सफल उद्यमियों के रूप में जाना जाता है। श्री सिन्हा जागरूकता की कमी के कारण उत्पन्न बेरोजगारी को समाप्त करने के मिशन पर हैं। झारखंड में युवाओं को जॉब प्लेसमेंट या अपना स्वयं का उद्यम शुरू करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण और परामर्श में सहायता प्रदान कर रहे हैं। इतने बड़े कार्यक्रम में अवार्ड मिलने से यह झारखंड के लिए गौरव की बात है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More