राजद नेता लाख राज जमीन मामले में धरना स्थल पर पहुंचे, बोले – सीएम हेमंत से करेंगे बात

देवघर : देवघर की लाख राज प्रकृति की जमीन के हस्तांतरण और रजिस्ट्री किए जाने के की मांग को लेकर पंडा धर्मरक्षिणी महासभा, देवघर के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के नेतृत्व में महासभा के बैनर तले चल रहे आंदोलन के स्थल पर आज पूर्व मंत्री व राजद नेता सुदेश पासवान, राजद जिला अध्यक्ष अध्यक्ष फणीभूषण यादव, जिला महामंत्री देवनंदन झा उर्फ नुनू झा सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। इनके साथ पार्टी के विजय यादव, राजू गुप्ता, दीपू झा, संजय कुमार सिंह, चिरंजीव यादव आदि थे।

इन नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन व आमरण अनशन का समर्थन किया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शीघ्र बात कर समस्या का समाधान निकालने का भी आश्वासन दिया।

राजद नेताओं ने आंदोलनकारियों से कहा कि आप लोगों की मांग जायज है और शीध्र सरकार से बात कर न्याय दिलाएंगे। राजद नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार में न्याय मिलेगा। मालूम हो कि राजद हेमंत सोरेन सरकार का हिस्सा है। यह जानकारी राजद के जिला महासचिव देवनंदन झा उर्फ नुनू झा ने प्रेस बयान जारी कर दी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More