छात्र समन्वय समिति ने 60-40 नियोजन नीति रद्द करने की मांग रखी, आंदोलन की चेतावनी

दुमका : छात्र समन्वय समिति, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के नेतृत्व में संताल परगना महाविद्यालय, दुमका के समीप वर्तमान सरकार द्वारा 60-40 नियोजन नीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इसका विरोध करते हुए 60ः40 नियोजन नीति को घोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस नीति को यथाशीघ्र निरस्त करके इसी सत्र में मूल झारखंडियों के हित में खतियान आधारित नियोजन नीति बनायी जाए।

मुख्यमंत्री के ऑडियो रिकॉर्डिंग सर्वे के माध्यम से सरकार का कहना है 70 प्रतिशत युवा-युवतियों की पूर्व नियोजन नीति 2016 पर आधारित राय आयी, जो बिल्कुल फर्जी साबित हुई। छात्रों को दिग्भ्रमित किया गया। वास्तविकता यह है हम तीन लाख साठ हजार छात्रों ने मिलकर ट्विटर हैशटैग से यह साबित कर दिया कि सरकार द्वारा बनाया गया 60ः40 नियोजन नीति को विरोध करते हैं। यह नीति झारखंड में नहीं चलेगी। इस नीति से झारखंड सरकार ने बाहरियों को नौकरी देने का चरागाह बनाने का काम किया है।

जिस प्रकार बिहार में बिहारियों के लिए, बंगाल में बंगालियों के लिए, ओडिशा में ओड़िया के लिए, पंजाब में पंजाबी के लिए सुरक्षित नियोजन नीति बनी है उसी तरह झारखंड मंें नीति क्यों नहीं बन सकती है। यहां पर साफ जाहिर हो रहा है यहां के मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी बताकर यहां के मूलवासी आदिवासियों को गुमराह करके वोट बैंक में उन्हंे तबदील करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार अभी तक नियोजन नीति तय नहीं कर पा रही है जिसकी वजह से कई छात्रों का उम्र सीमा समाप्त हो रही है।

अगर झारखंड सरकार 60-40 नियोजन नीति यथाशीघ्र निरस्त नहीं करती है और इसी सत्र में खतियान आधारित नियोजन नीति तय नहीं करती है तो एक कहावत है जब-जब छात्र बोला है, तब-तब राज सिंहासन डोला है यह कथन 2024 में सच होते हुए दिखेगा और छात्र समन्वय समिति पूरे झारखंड प्रदेश में सड़क से लेकर सदन तक महाआंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।

इस दौरान उपस्थित छात्र श्याम देव हेंब्रम, राजीव बास्की, राजेंद्र मुर्मू, मुनीलाल हांसदा, विवेक हांसदा, मंगल सोरेन, कैतरीना सोरेन, पुष्पलता हेंब्रम, बाबूराम सोरेन, कोर्नेलियस किस्कू, विजयसिंह हांसदा, रवींद्र मरांडी, मीनू मरांडी, शांति लता हेंब्रम, सुमन मुर्मू, सुलिश सोरेन, सुनील हेंब्रम, असिश हेंब्रम, राली किस्कू, एलिसा हांसदा, परमिला हेंब्रम, सुभाष टुडू, अमर हांसदा, विमल टुडू, संदीप हेंब्रम, कालेस्वेर्ट हेंब्रम, होपोंटी हेंब्रम, नरेश सोरेन, वीरेंद्र किस्कू, सुरेश मुर्मू, राम मुर्मू, राजेश मुर्मू, आदित्य हांसदा, सोनी सोरेन, प्रेमलता टुडू, जागेश्वर सोरेन, जॉन सोरेन, मुकेश हेंब्रम, सेलस्टीना हेंब्रम, सुनीता टुटू, मरियम टुडू, सकल हेंब्रम, अगस्टिन मरांडी, मीनू मरांडी, दिनेश टुडू, तेरेशा सोरेन, ललिता सोरेन आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More