स्मार्ट ट्रांसमिशन सिस्टम को लेकर गठित टास्क फोर्स की रिपोर्ट को केंद्र ने दी मंजूरी

रांची : भारत एक आधुनिक और स्मार्ट पाॅवर ट्रांसमिशन सिस्टम को अपनाएगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस संबंध में टास्क फोर्स की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। इस ट्रांसमिशन सिस्टम के जरिए अक्षय ऊर्जा के अधिक मिश्रण, संचरण क्षमता के बेहतर उपयोग, कम कटौती और साइबर हमलों व प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए अधीक लचीला व तैयार होगा। इस ट्रांसमिशन सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग किया जाएगा। ट्रांसमिशन सिस्टम के निर्माण और निरीक्षण में रोबोट और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

केंद्रीय बिजली एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि सरकार 24 इनटू 7 विश्वसनीय और सस्ती बिजली के विजन को हासिल करने और स्थिरता लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आधुनिक ट्रांसिमशन ग्रिड आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय उर्जा आयोग पहचाने गए तकनीकी समाधानों को अपनाने के लिए आवश्यक मानकों और विनियमों को तैयार करेगा और बेंचमार्क प्रदर्शन स्तर निर्धारित करेगा।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि देश में जल्द ही एक आधुनिक और स्मार्ट पाॅवर ट्रांसमिशन सिस्टम होगा, जिसमें रियल टाइम माॅनिटरिंग और ग्रिड का स्वचालित संचालन होगा। इसमंें बेहतर स्थितिजन्य मूल्यांकन, पाॅवर मिक्स में नवीकरणीय क्षमता की हिस्सेदारी बढाने की क्षमता, ट्रांसमिशन क्षमता का बढा हुआ उपयोग जैसी विशेषताएं होंगी। यह सिस्टम साइबर हमलों के साथ प्राकृतिक आपदाओं, केंद्रीकृत और डेटा संचालित निर्णय लेने, स्व सुधार प्रणालियों के माध्यम से कटौती आदि को लेकर अधिक लचीला होगा।

ये सिफारिशें बिजली मंत्रालय द्वारा गठित उस टास्क फोर्स की रिपोर्ट का हिस्सा है जिसे सितंबर 2021 में पावरग्रिड के सीएमडी की अध्यक्षता में ट्रांसमिशन सिस्टम में आधुनिकीकरण और इसे स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार करने का तरीका सुझाने के लिए गठित किया गया था। इस टास्क फोर्स के अन्य सदस्यों में स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटीज, सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथाॅरिटी, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटीज, आइआइटी कानपुर, एनएसजीयूपीएमयू और इपीटीए एवं एमइआइटीयू के प्रतिनिधि शामिल थे।

बेंचमार्क प्रदर्शन स्तर निर्धारित करने का निर्देष

पिछले सप्ताह बिजली मंत्री आरके सिंह की अध्यक्षता में विचार-विमर्श के बाद सरकार ने स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान मंत्री आरके सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि 24 इनटू 7 विश्वसनीय और सस्ती बिजली प्रदान करने के स्थिरता के लक्ष्यों को पूरा करने के सरकार के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए एक आधुनिक ट्रांसमिशन ग्रिड महत्वपूर्ण है। उन्होंने टास्क फोर्स के प्रयासों की तारीफ करते हुए केंद्रीय विद्युत आयोग के पहचान किए गए तकनीकी समाधानों को अपनाने के लिए आवश्यक मानकों और विनियमों को तैयार करने और बेंचमार्क प्रदर्शन स्तर निर्धारित करने के निर्देश दिया, ताकि मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क स्थापित किया जा सके।

टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट में तकनीकी और डिजिटल समाधानों के एक एक बुके की सिफारिश की है, जिसे राज्य ट्रांसमिशन ग्रिड को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए अपनाया जा सकता है। इन सिफारिशों को मौजूदा ट्रांसमिशन सिस्टम के आधुनिकीकरण की श्रेणियों के तहत जोड़ा गया है, जिसमें निर्माण और पर्यवेक्षण, संचालन और प्रबंधन में उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग, स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार ट्रांसमिशन सिस्टम और वर्क फोर्स की अपस्केलिंग शामिल है।

रोबोट व ड्रोन तकनीक के नई व्यवस्था में उपयोग से न केवल मानवीय हस्तक्षेप कम होगा व जीवन के जोखिम को कम किया जा सकेगा, बल्कि रखरखाव के दौरान सटीकता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समय की बचत भी होती है। टास्क फोर्स ने वैश्विक ट्रांसमिशन उपयोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर ट्रांसमिशन नेटवर्क उपलब्धता और वोल्टेज नियंत्रण के लिए बेंचमार्क की भी सिफारिश की। अल्पकालिक से मध्यम अवधि की सिफारिशों को एक से तीन सालों में लागू किया जाएगा और दीर्घकालिक हस्तक्षेप की जरूरत वाली सिफारिशों को तीन से पांच साल की अवधि में लागू करने का प्रस्ताव है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More