बिरसा दिव्यांग समिति की बैठक में दिव्यांगता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

दुमका : पुराना समाहरणालय के प्रांगण में बिरसा दिव्यांग समिति और साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार ने की। इस बैठक में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस साल विश्व दिव्यांगता दिवस तीन दिसंबर 2023 विकलांग पुनर्वास केंद्र श्रीअमड़ा, दुमका में पूरे जोर.शोर एवं भव्यता के साथ मनायेंगे। साथ ही इस दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त को आमंत्रित किया जायेगा।

इस मौके पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं –

आँख जाँच शिविर, गीत संगीत एवं खेलकूद, दिव्यांगता कानून पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। साथ ही जिले के सभी प्रखण्डों के उत्कृष्ट दिव्यांग समाज सेवी को सम्मानित किये जाएगा।

आज की बैठक में जिले के सभी प्रखण्डों से दिव्यांगजन उपस्थित हुए। उपस्थित होने वालों में सिक्की कुमारी सचिव, बलदेव राय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जनकी कुमारी, प्रियतम कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, सुनीता बेसरा, उपेन्द्र राय, संजीव मोहली, पाकु मर्शिला सोरेन, दिनेश सोरेन, एलविना हाँसदा, राजीव रंजन सिंह, अजित कुमार राय, प्रियदर्शी सिंह, विशाल मांझी, सुनिता कुमारी, संतोष प्रसाद साह, लखी मोहली, आशा देवी, चंदन कुमार, भोला शर्मा, कौशल यादव, मिथुन साह, बाबूधन हाँसदा, अमर महतो आदि उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More