दुमका : आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी वेतन व पीएफ विसंगतियों के खिलाफ हुए गोलबंद

दुमका : आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले चिकित्सा संघ के जिला मंत्री कैलाश प्रसाद साह और पैरामेडिकल स्टाफ एसोसिएशंस के जिला अध्यक्ष वरुण कुमार की अध्यक्षता में दुमका में एक बैठक रखी गयी। पुराने सदर अस्पताल, दुमका मैं विभिन्न प्रखंडों से आए हुए स्वास्थ्य कर्मी तथा सफाई कर्मी ने अपनी विभिन्न समस्याओं को संगठन के सम्मुख रखा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के बाद सिविल सर्जन, दुमका और उपायुक्त, दुमका को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में कहा गया कि आउटसोर्सिंग एजेंसियों के द्वारा एग्रीमेंट के तहत भुगतान नहीं किया जा रहा है। एक ही पद के लिए हर ब्लॉक में अलग-अलग भुगतान किया जा रहा है। बिना कारण के कर्मियों को डराया धमकाया जाता है। चार-पांच महीना काम करवा कर कर्मियों को कार्य मुक्त कर दिया जा रहा है और उनका पूरा भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। कुछ कर्मियों के पैसे की पीएफ के नाम पर कटौती की जा रही है। पर जो राशि काटी जाती है, वह कर्मियों के खाते पर नहीं जमा हो रही है। कर्मियों को पीएफ नंबर भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बहुत अधिक शोषण किया जा रहा है और यह अपराध से कम नहीं है।

आज की बैठक में इन कर्मचारियों ने भाग लिया – मीडिया प्रभारी साथी सच्चिदानंद सोरेन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जामा प्रखंड मंत्री मनमोहन कुमार, लालिमा कुमारी, स्नेहलता यादव, आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष संतोष शाह, राजीव कुमार, तारा लायक, अंशुमान मजूमदार, चंदन कुमार, अशोक कुमार, नूपुर रानी सोरेन, अनीता टुडू, रोजलीन सरिता टुडू, गौरव कुमार, गुड़िया कुमारी, अलविना हांसदा, राजीव गोरी, जसीम आजाद, ममता मुर्मू आदि।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More